शिकार के बाद प्यास बुझाता अजगर
- फोटो : social media
सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है और जब बात हो अजगर जैसे विशाल सांपों की तो एक बार को शरीर सिहरन तो हो ही जाती है। वैसे तो सबने अजगर के कई वीडियो देखे होंगे, यहां तक कि उसके द्वारा शिकार किए गए वीडियो भी काफी वायरल हुए हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजगर शिकार के बाद अपनी प्यास बुझाता दिख रहा है।
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक अजगर अपने शिकार को निगलने के बाद एक पानी के पूल पर चढ़कर अपनी प्यास बुझा रहा है।
ट्विटर पर शेयर किए गए इस डेढ़ मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि एक अजगर पानी के पूल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है, उसके पेट में कोई जानवर है, जिसका शायद उसने थोड़ी देर पहले ही शिकार किया है। हालांकि वीडियो के बारे में अधिक जानकारी नहीं है लेकिन बावजूद इसके यह वीडियो लोगों के का काफी रोमांचित कर रहा है, यही कारण है कि मंगलवार को पोस्ट हुए इस वीडियो को बुधवार रात तक करीब दस हजार लोग देख चुके थे।
वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कई तरह के सवाल भी किए जैसे कि इसने क्या खाया है? और यह कितने देर में इसे अच्छे से निगल लेगा?