फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार के बाद अजगर ने यूं बुझाई प्यास, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे कई सवाल

Thu, 16 Jul 2020 12:36 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिकार के बाद प्यास बुझाता अजगर - फोटो : social media
विज्ञापन

सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है और जब बात हो अजगर जैसे विशाल सांपों की तो एक बार को शरीर सिहरन तो हो ही जाती है। वैसे तो सबने अजगर के कई वीडियो देखे होंगे, यहां तक कि उसके द्वारा शिकार किए गए वीडियो भी काफी वायरल हुए हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजगर शिकार के बाद अपनी प्यास बुझाता दिख रहा है।

विज्ञापन


आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक अजगर अपने शिकार को निगलने के बाद एक पानी के पूल पर चढ़कर अपनी प्यास बुझा रहा है।



ट्विटर पर शेयर किए गए इस डेढ़ मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि एक अजगर पानी के पूल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है, उसके पेट में कोई जानवर है, जिसका शायद उसने थोड़ी देर पहले ही शिकार किया है। हालांकि वीडियो के बारे में अधिक जानकारी नहीं है लेकिन बावजूद इसके यह वीडियो लोगों के का काफी रोमांचित कर रहा है, यही कारण है कि मंगलवार को पोस्ट हुए इस वीडियो को बुधवार रात तक करीब दस हजार लोग देख चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कई तरह के सवाल भी किए जैसे कि इसने क्या खाया है? और यह कितने देर में इसे अच्छे से निगल लेगा?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें