पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 1.75 पंजीकृत मतदाता
इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। यहां लगभग 1.75 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जो तय करेंगे कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को सीट बरकरार रखनी चाहिए या एलडीएफ को राज्य विधानसभा में 100 विधायकों का आंकड़ा हासिल करना चाहिए।
विधानसभा में अभी किस पार्टी के कितने सदस्य
140-सदस्यीय केरल विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों की संख्या 99 हैं, जबकि यूडीएफ 41 सदस्य हैं। मतदाता यह भी तय कर सकते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनावों से महीनों पहले होने वाले चुनाव में भाजपा को राज्य विधानसभा में एक प्रतिनिधि देना है या नहीं। भगवा पार्टी का वर्तमान में सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी के इस साल जुलाई में निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। इस निर्वाचन क्षेत्र में 182 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
किस दल से कौन उम्मीदवार
कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ ने चांडी के बेटे चांडी ओमान को मैदान में उतारा है, जो पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद सहानुभूति लहर पर भरोसा करने की स्पष्ट रणनीति है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ वाम दलों ने एक बार फिर डीवाईएफआई नेता जैक सी थॉमस के साथ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया, जिन्होंने 2016 और 2021 में दिवंगत चांडी के खिलाफ इस सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने कोट्टायम जिला अध्यक्ष जी लिजिनलाल को मैदान में उतारा है। इनके अलावा चार अन्य उम्मीदवार आम आदमी पार्टी (आप) से और तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
चांडी ओमान की बहन बोली- बड़े अंतर से जीतेगा भाई
ओमान की बहन अचू ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका भाई बड़े अंतर से जीतेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों, कीमतोंऔर किसानों की दुर्दशा सहित अन्य मुद्दों के कारण लोगों में सत्ता विरोधी लहर देखी गई। उन्होंने कहा,'ये बड़े सत्ता विरोधी कारक हैं।'
वाम मोर्चे को मिल रहा समर्थन: थॉमस
एलडीएफ के उम्मीदवार थॉमस ने कहा कि पिछले दिन के 'कोट्टीकलाशम' में मतदान से संकेत मिलता है कि निर्वाचन क्षेत्र में वाम मोर्चे को कितना समर्थन मिल रहा है और यह सभी को दिख रहा है। जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे थॉमस ने कहा कि सत्तारूढ़ मोर्चे ने पुथुपल्ली में 2021 के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था, भले ही वह हार गया हो।