फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pappu Yadav Arrest: 'पता नहीं मेरे साथ क्या होगा', गिरफ्तारी पर बोले सांसद पप्पू यादव, सेहत पर भी जताई चिंता

Sat, 07 Feb 2026 03:02 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 1995 में दर्ज केस में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह तय तारीख पर अदालत में पेश नहीं हुए थे। गिरफ्तारी से पहले उनके घर पर नाटकीय स्थिति बनी रही। पप्पू यादव ने अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। आइए विस्तार से जानते हैं, उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर पुलिस पर भी क्या आरोप लगाए है।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव - फोटो : X- @ANI (वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1995 के एक पुराने आपराधिक मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद पटना में सियासी और कानूनी हलचल तेज हो गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके आवास पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा जैसी स्थिति देखने को मिली। हिरासत में लिए जाने के वक्त पप्पू यादव ने अपनी सेहत को लेकर चिंता जताई और सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें नहीं पता आगे उनके साथ क्या होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह बीमार हैं और सीधे अदालत जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया
विज्ञापन





गिरफ्तारी से पहले क्या हुआ?
पटना पुलिस पप्पू यादव के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान काफी नाटकीय स्थिति बनी रही। मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वह बीमार हैं और डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनके साथ कुछ गलत हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पुलिस स्टेशन नहीं बल्कि सीधे अदालत जाना चाहते हैं। उनके अनुसार अदालत ने उन्हें अगले दिन पेश होने के लिए बुलाया था।

ये भी पढ़ें-  पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने प्रॉपर्टी मामले में पुलिस की कार्रवाई; बोले- हो रही हत्या की साजिश
विज्ञापन


पप्पू यादव ने क्या आरोप लगाए?
  • पप्पू यादव ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस सादे कपड़ों में उनके घर पहुंची थी।
  • उन्होंने बताया कि इस वजह से उन्हें डर लगा और लगा जैसे कोई आपराधिक गिरोह आया हो।
  • उन्होंने करीब 35 साल पुराने मामले में अब गिरफ्तारी की जरूरत पर सवाल उठाया।
  • पप्पू यादव ने कहा कि चाहें तो उन्हें हाउस अरेस्ट किया जा सकता था।
  • उन्होंने दोहराया कि वह अदालत में पेश होने के लिए तैयार थे।

स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल ले जाया गया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पप्पू यादव को स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी दवाइयों की व्यवस्था की गई है और उनका केयरटेकर भी साथ है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया जाना था। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
 

किस मामले में हुई कार्रवाई?
पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला 1995 में दर्ज हुआ था और पुराने भारतीय दंड संहिता के तहत था, जिसे अब भारतीय न्याय संहिता ने बदल दिया है। केस गर्दनीबाग थाने से जुड़ा है। इसमें धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में अदालत में ट्रायल चल रहा है और सांसद को तय तारीख पर पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसी आधार पर गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी। मामला अदालत में लंबित है और ट्रायल जारी है। गिरफ्तारी का आधार अदालत में अनुपस्थिति बताया गया है। पूरे घटनाक्रम के दौरान पप्पू यादव ने लगातार अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। 

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें