फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई सर्टिफिकेट से प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री होगी और सुरक्षित

Tue, 11 Dec 2018 02:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
QR code
विज्ञापन

प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब किसी भी प्रॉपर्टी के ट्रांसफर पर ई सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। दस्तावेज की सुरक्षा के लिहाज से निगम का वाटर मार्क, खरीदार और विक्रेता के फोटोग्राफ, बार कोड और क्यूआर कोड सहित कई खूबियां होंगी।

विज्ञापन


ई सर्टिफिकेट की प्रक्रिया अपनाने से जहां निगम से म्यूटेशन आसान हो जाएगा तो दूसरी तरफ कार्य भी आसान हो जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से म्यूटेशन के दस्तावेजों में नाम, पता, फोटोग्राफ के अलावा कई ऐसे प्रावधान होंगे, जिसे कॉपी नहीं किया जा सकेगा।

निगम के एक आला अधिकारी के मुताबिक इससे लोगों का काम आसानी से जल्द हो जाएगा। इस प्रक्रिया के अपनाने से रोजाना म्यूटेशन करवाने वालों की तादाद के साथ साथ राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अन्य निगमों में भी ई सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें