शिवसेना ने ड्राइवरों से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए।
- फोटो : Indian Express
पंजाब शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर जाने वाले ट्रकों को रोककर मुस्लिम ड्राइवरों से जबरदस्ती 'भारत माता की जय' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगवाए। ऐसा करके शिवसेना के कार्यकर्ता कथित रूप से अमरनाथ यात्रा के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं से घाटी में हुए दुर्व्यवहार का बदला लेना चाह रहे थे।
खबरों के मुताबिक शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाने से इनकार करने वाले मुस्लिम ड्राइवरों से मारपीट भी की। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
पंजाब शिवसेना के प्रमुख राजीव टंडन ने कहा, 'उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं के साथ जो किया, वही उनके साथ हुआ। हमने मुस्लिम ड्राइवरों से भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए।'
मामले में पंजाब शिवसेना के प्रमुख टंडन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।