राज्यपाल पिछले एक माह से इस चैंपियनशिप के लिए पटियाला की मोतीबाग शूटिंग रेंज में तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें कोचिंग देने का काम भारतीय जूनियर शॉटगन टीम के कोच विश्वदेव सिंह सिद्धू कर रहे हैं।
सिद्धू के मुताबिक, भीलवाड़ा राजघराने से आने वाले राज्यपाल लंबे अरसे से शौकिया शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने शौक को राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कॉम्पिटीशन में आजमाने का फैसला लिया है।
सिद्धू बताते हैं कि राज्यपाल की चैंपियनशिप के लिए तैयारियों और प्रैक्टिस में दिखाए प्रदर्शन से वह संतुष्ट है। सिद्धू राज्यपाल के साथ चैंपियनशिप के दौरान मौजूद रहने के लिए भोपाल पहुंच चुके हैं।