पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच रिलायंस ने अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों में 10 सूत्रीय राहत अभियान शुरू किया है। अब तक दस हजार परिवारों को राशन, एक हजार को वाउचर, बेघरों को तिरपाल, स्वच्छता किट और 5,000 मवेशियों को चारा व इलाज मुहैया कराया गया है।
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से लोगों को राहत देने के लिए रिलायंस पूरी ताकत के साथ मैदान में जुटी हुई है। कंपनी अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कंपनी 10 सूत्रीय राहत योजना के तहत काम कर रही है। इसके तहत अब तक 10 हजार से ज्यादा परिवारों को राशन किट दी जा चुकी हैं। वहीं जिन परिवारों में महिलाएं या बुजुर्ग मुखिया हैं, उन्हें 5-5 हजार रुपये के वाउचर दिए जा रहे हैं ताकि वे अपनी जरूरत का सामान खुद खरीद सकें। सामुदायिक रसोई के लिए भी राशन भेजा जा रहा है और पीने के लिए साफ पानी देने के लिए पोर्टेबल वॉटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं।
रहने और स्वास्थ्य का इंतजाम
कंपनी बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए तिरपाल, मच्छरदानी, रस्सी, बिस्तर और अन्य ज़रूरी सामान बाँटा जा रहा है। साथ ही हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता किट भी दी जा रही है ताकि बीमारियों से बचाव हो सके। जल स्रोतों को कीटाणुरहित करने का काम भी किया जा रहा है।
पशुधन को बचाने और उनके इलाज के लिए रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 चारे (सिलेज) के बंडल बाँटे गए हैं। पशुओं के इलाज के लिए पशु शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां दवाइयाँ और टीके दिए जा रहे हैं।
जरूरी सामान की लगातार सप्लाई