फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका के घर के बाहर किया बम ब्लास्ट, बोला- हम दोनों के बीच थे गहरे संबंध

Sat, 11 Aug 2018 07:29 PM IST
एजेंसी, पुणे 
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक और उसके एक साथी को एक किशोरी के घर के बाहर देसी बम लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सिंहगढ़ के धायरी इलाके में 8 अगस्त को अंजाम दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी का दावा है कि वह किशोरी के साथ रिलेशनशिप में रह चुका है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने छोटे से बॉक्स में एक सीलेंट के साथ गनपाउडर और बॉल बेयरिंग पैक करके देसी बम बनाया था। इसके फटते ही आसपास के घरों के खिड़की-दरवाजों को क्षति पहुंची है।

दोनों आरोपियों की पहचान किशोर मोदक और उनके साथी अक्षय सोमवंशी (24) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 286 (विस्फोटक अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें