फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ने तय किया छात्राओं के अंडरगारमेंट्स का रंग और टॉयलेट जाने का समय

Thu, 05 Jul 2018 08:43 AM IST
एजेंसी, पुणे
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पुणे के एक निजी स्कूल की तरफ से अनुशासन बनाने के नाम पर जारी किए गए निर्देश विवादों का केंद्र बन गए हैं। कोथरूड क्षेत्र के एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल स्कूल की तरफ से जारी निर्देशों में छात्राओं को हर दिन अपनी सलवार के अंदर सफेद या मटमैले रंग का ही अंत: वस्त्र (इनर वियर) पहनकर परिसर में आने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को दी गई स्कूल डायरी में दर्ज निर्देशों में स्कूल ने छात्रों को टाइम टेबल में लू ब्रेक के नाम से तय समय पर ही मूत्रालय का इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से इस संबंध में एक शपथपत्र भी देने को कहा है। 

अभिभावकों से मांगा शपथपत्र

अभिभावकों की तरफ से मिली शिकायत पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक दिनकर तेमकार ने पुणे नगर निगम को जांच के आदेश दिए हैं, जिस पर निगम के शिक्षा बोर्ड ने दो अधिकारियों की जांच समिति गठित कर दी है। उधर, स्कूल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व ट्रस्टी सुचित्रा कारद-नागरे ने इन निर्देशों को सही बताते हुए परिसर में छात्रों की सुरक्षा व अनुशासन के लिए आवश्यक करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें