Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में एक पब प्रबंधन ने न्यू ईयर पार्टी के निमंत्रण के साथ आपत्तिजनक सामग्री भेजी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। युवा कांग्रेस ने इसे पुणे शहर की परंपराओं के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुणे में एक पब द्वारा न्यू ईयर पार्टी के लिए निमंत्रण के साथ कंडोम और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) भेजने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने निमंत्रण प्राप्त करने वालों के बयान दर्ज किए हैं। निमंत्रण के साथ कंडोम और ओआरएस की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुणे के पुलिस आयुक्त के सामने एक शिकायत दर्ज कराई और पब प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
युवा कांग्रेस के सदस्य अक्षय जैन ने सोमवार कहा, 'हम पब और नाइटलाइफ के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस तरह की विपणन (मार्केटिंग) की रणनीति पुणे शहर की परंपराओं के खिलाफ है। हम पुलिस से पब प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।'
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें रविवार को शिकायत मिली है। उन्होंने कहा,'हमने पार्टी में शामिल होने के लिए निमंत्रित लोगों के बयान दर्ज किए हैं।'