फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आदमी ने किया घर के बाहर एलियन देखने का दावा, पीएमओ से किया संपर्क

Fri, 28 Dec 2018 11:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुणे पुलिस को हाल ही में उस शख्स को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसने कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को एक ईमेल भेजा था। इस ईमेल में दावा किया गया है कि उसने अपने घर के बाहर एक एलियन जैसी चीज को देखा है। पीएमओ ने इस ईमेल को महाराष्ट्र सरकार को भेज दिया।

विज्ञापन


सिंघण रोड पुलिस स्टेशन स्थित एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस को इस मामले को देखने के लिए कहा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस कुछ दिनों बाद इस ईमेल को भेजने वाले शख्स का पता लगाने में सफल रही। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में सामने आया है कि 47 साल का शख्स मानसिक रोग से पीड़ित है। 

अधिकारी ने कहा, 'कुछ साल पहले शख्स को ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से उसका दिमागी संतुलन अस्थिर है। कुछ महीनों पहले उसे अपने बंगले के बाहर पेड़ पर रोशनी दिखाई दी और उसे लगा कि यह किसी एलियन जैसी वस्तु से आ रही है। उसे लगा कि यह एलियन जैसी चीज अपने ग्रह को धरती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भेज रहा है। इसी वजह से उसने जांच के लिए पीएओ को ईमेल भेज दिया। यहां तक कि उसके परिवारवालों को भी नहीं पता था कि उसने ऐसा कोई ईमेल भेजा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें