फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन में तकनीकी खामी के बाद आपात स्थिति में मुंबई में उतरा इंडिगो का विमान

Fri, 17 Jan 2020 05:13 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे से जयपुर जा रहे इंडिगो के एयरबस ए320 विमान की तकनीकी खराबी के बाद बृहस्पतिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। मुंबई से सभी यात्रियों को दूसरे विमान से जयपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन


इंडिगो के पीआरओ ने बताया कि इंडिगो के विमान ने पुणे से जयपुर के लिए सुबह उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद पायलट को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया, जहां उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। 

इंडिगो ने एक बयान में विमान के मार्ग को बदलने और इसे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने विमान में सवार लोगों की संख्या नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल मुंबई में विमान का निरीक्षण किया जा रहा है और विमान के यात्रियों को किसी और विमान से जयपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें