फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन बेकरी: हिमायत की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील

Thu, 17 Mar 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे स्थित जर्मन बेकरी बम धमाके के दोषी हिमायत बेग को बड़ी राहत देते हुए उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। ये फैसला बॉम्बे हाइकोर्ट ने दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने उसे साजिश और बम प्लांट करने के आरोपों से भी बरी कर दिया है। इससे पहले पुणे की सत्र अदालत ने बेग को फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद हिमायत के वकील ने फिर से मुकदमा चलाने की मांग की थी। गौरतलब है कि दिसंबर 2010 में जांच अधिकारी एसीपी विनोद सातव ने इस मामले में 2500 पन्नों की रिपोर्ट फाइल की थी जिसमे बेग को आरोपी बनाया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान 103 लोगों की गवाही भी हुई थी। इस धमाके को आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने अंजाम दिया था। 2010 में हुए इस आतंकी हमले में 17 लोग मारे गए थे जिसमें 4 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले में 64 लोग जख्मी भी हुए थे। हमले में यह विख्यात रेस्तरां पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें