फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: छगन भुजबल को फोन पर दी मारने की धमकी, महाड़ से पकड़ा गया आरोपी

Tue, 11 Jul 2023 10:36 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

छगन भुजबल पिंपरी चिंचवड़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। तभी एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुणे अपराध शाखा ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में राजनीतिक गलियारों में जैसे ही हलचल कम होती है, वैसे ही एक नया मामला सामने आ जाता है। अब, राज्य के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि छगन भुजबल पिंपरी चिंचवड़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। तभी एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। भुजबल ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुणे अपराध शाखा ने जांच शुरू की और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कोल्हापुर के प्रशांत पाटिल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में कैबिनेट मंत्री को फोन पर धमकी दी थी। पुलिस ने तुरंत कॉल ट्रेस की और आरोपी को महाड़ से हिरासत में ले लिया। बाद में उसे आगे की पूछताछ के लिए पुणे लाया गया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर धमकी देने का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। पाटिल ने भुजबल के कार्यालय में काम कर रहे एक कर्मचारी को फोन करके धमकी दी थी। फोन पर उसने कहा था कि भुजबल को मारने के लिए उसे सुपारी दी गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें