फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टरों पर केस दर्ज

Mon, 28 Sep 2020 12:28 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में एक कोविड-19 महामारी के दौरान काम करने वाली महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के साथ काम करने वाले दो डॉक्टरों पर छेड़छाड़ का आरोप है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


शिवाजीनगर पुलिस थाने में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जो शिकायत महिला ने दर्ज कराई है, उसमें महिला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दो डॉक्टर उसे अनुचित तरीके से छुआ करते थे।
 
पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद हमने डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हमारी जांच जारी है। पुणे नगर निगम (पीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपी डॉक्टरों को एक एजेंसी ने काम पर रखा था, जो उक्त सुविधा का प्रबंधन कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें