अपराध शाखा को सौंपी गई जांच
कार दुर्घटना की जांच शुक्रवारशाम यरवदा पुलिस स्टेशन से अपराध शाखा को स्थानांतरिक कर दी गई। यरवदा पुलिस थाने के दोअधिकारियों को अपने कर्वत्य निर्वहन में लापरवाही बरदने के आरोप में निलंबित किया गया है। यरवदा पुलिस थाने में 19 मई को शुरुआती अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त कुमार ने बताया कि समन्वित दृष्टिकोण लाने के लिए जांच अपराध शाखा को स्थानांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा नाबालिग के पिता और शराब परसोने वाले दो प्रतिष्ठानों के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज अपराध की पहले से ही जांच कर रही है।
प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों का प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
पब और बार कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उधर, कार दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा पब और बार के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन प्रतिष्ठानों के कई कर्मचारियों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि वे इसकी वजह से अपनी आजीविका खो रहे हैं। एक बार कर्मचारी ने कहा, हम दो बार की गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं। बार और पब मालिकों के साथ करीब 2500 कर्मचारी पुणे थाना क्षेत्र के पास राजा बहादुर मिल्स में एकत्र हुए। कल्याणीनगर की घटना के बाद जिला प्रशासन कई पब और बार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर के आदेश के बाद पुणे के विभिन्न हिस्सों में 32 ऐसे प्रतिष्ठानों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा।