फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune Building Collapse: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में कचरे के ढेर से ढही इमारत, 16 लोग फंसे; सात को बचाया गया

Wed, 08 Jul 2026 03:00 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में भारी बारिश के बीच एक इमारत गिर गई। हादसे में 16 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। 

विज्ञापन
 पुणे जिले में एक इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिर गई है। हादसे में मलबे में फंसे 16 लोगों में से अब तक सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि आठ से नौ लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में हुआ।

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने कहा कि यह घटना मोशी में हुई जहां उस इमारत का इस्तेमाल एक निजी कंपनी वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट के प्रशासनिक कार्यालय के तौर पर किया जा रहा था। यह कंपनी महानगरपालिका की ओर से उस जगह पर कचरे के प्रसंस्करण का काम कर रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक इमारत कचरे के पहाड़ जैसे ढेर के बगल में बनी थी। शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि भारी बारिश की वजह से कचरे का ढेर ढीला हो गया और इमारत पर गिर पड़ा। विजय सूर्यवंशी ने कहा कि निजी कंपनी के करीब 16 कर्मचारियों के इमारत के अंदर होने की आशंका है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया। उसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मौके पर बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे के समय इमारत में करीब 20 लोग मौजूद थे, जिनमें 16 कर्मचारी शामिल थे। इनमें से चार लोग खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि बाकी लोग मलबे में फंस गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मलबे में दबे लोगों की रेस्क्यू के लिए बुलाई गई आर्मी
पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भारी बारिश होने के कारण बहुत दिनों से जमें कचरे के ढेर में भूस्खलन हो गया जिससे पास में स्थित इमारत ढह गई। वहां फंसे करीब 16 लोगों को बाहर निकालने के लिए आर्मी की एक टुकड़ी भी बुलाई गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें