फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: पुणे एयरपोर्ट का रनवे अस्थायी रूप से बंद, वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग से संचालन प्रभावित

Sat, 18 Apr 2026 01:33 AM IST
Nitin Gautam पीटीआई, पुणे

सार

पुणे एयरपोर्ट शुक्रवार को अस्थायी रूप से बाधित रहा। दरअसल भारतीय वायु सेना के एक विमान की हार्ड लैंडिंग के चलते एयरपोर्ट का संचालन बाधित रहा। वायु सेना ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
पुणे एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे हवाई अड्डे का रनवे शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़े हादसे के कारण अस्थायी रूप से बाधित रहा। अधिकारियों के अनुसार, विमान के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


वायु सेना ने जारी किया बयान
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा पोस्ट में बताया कि रनवे को जल्द से जल्द फिर से चालू करने और सामान्य उड़ान संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग हुई, हालांकि उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। वायु सेना ने बताया कि रनवे को जल्द चालू करने और सामान्य उड़ान संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, पुणे एयरपोर्ट ड्यूल-यूज मॉडल पर काम करता है, जहां नागरिक उड़ानों के साथ-साथ वायुसेना का संचालन भी होता है।

सामान्य संचालन बहाल होने में 4-5 घंटे का समय लग सकता है
पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 10:25 बजे एक फाइटर विमान की लैंडिंग के दौरान अंडरकैरेज (लैंडिंग गियर) में खराबी आ गई, जिसके कारण रनवे अवरुद्ध हो गया। अधिकारियों ने बताया, 'वायु सेना एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अनुसार, रनवे को साफ कर सामान्य संचालन बहाल करने में 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है।'
विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने भी रनवे संचालन ठप होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'सौभाग्य से एयरक्रू सुरक्षित हैं और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। एयरलाइंस को सूचित कर दिया गया है और सामान्य संचालन बहाल होने में लगभग 5 घंटे लग सकते हैं।' मंत्री ने कहा कि वह एयरपोर्ट निदेशक और वायुसेना अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं, ताकि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें