फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के ताजा हालात पर उच्चस्तरीय बैठक, राजनाथ बोले- जवानों का जोश हाई

Mon, 18 Feb 2019 10:59 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उच्च स्तरीय बैठक के लिए पहुंचे शीर्ष अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। गृह मंत्रालय में सेनाध्यक्ष के साथ कई उच्च अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए और जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलवामा मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा है और वे आतंकियों को ढेर कर रहे हैं।  माना जा रहा है कि इस उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति बनाई जा सकती है। इस बैठक में सेनाध्यक्ष और रक्षामंत्री बातचीत करेंगे। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत रक्षामंत्री को आज मुठभेड़ की पूरी जानकारी देंगे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऐसा माना जा रहा है कि इन आतंकवादियों का संबंध 14 फरवरी को हुए कार बम हमले से था। मारे गए दो आतंकवादियों की सटीक पहचान के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।’’ 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रात में घेराबंदी की थी और तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदरी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इस हमले में सीआरपीएस के 40 जवान शहीद हो गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें