फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल शांत होते ही होगी सत्यपाल मलिक की जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल पद से विदाई

Mon, 18 Feb 2019 05:29 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की जल्द विदाई हो सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार पुलवामा हमले के बाद बने माहौल के शांत होने का इंतजार कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कड़ा संदेश देने के लिए सरकार नए राज्यपाल के लिए सैन्य पृष्ठभूमि के कठोर प्रशासक की छवि वाले पूर्व अधिकारी की तलाश में जुटी है। छह अलगाववादियों की सरकारी सुरक्षा वापस लेने का फैसला भी इसी की एक कड़ी है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक, पीडीपी-नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस की सरकार बनाने की कोशिशों के दौरान मलिक ने जिस तरह अपनी भूमिका निभाई, उससे सरकार खुश नहीं है। उस दौरान उनकी टिप्पणी से नाराज सरकार बड़ा फैसला लेने के मूड में थी लेकिन बाद में हालात में बदलाव आने तक इंतजार करने की रणनीति बनी। अब पुलवामा हमले के बाद नए सिरे से उनकी भूमिका पर चर्चा हुई है।

मंत्री के अनुसार, पुलवामा हमले के अगले दिन हुई कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की कमेटी की बैठक में भी मलिक को हटाने पर चर्चा हुई थी। इसके बाद नए राज्यपाल के लिए सैन्य पृष्ठभूमि के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त अधिकारी की तलाश शुरू हुई है। चूंकि इस हमले के कारण भाजपा के प्रभाव वाले जम्मू के साथ-साथ शेष भारत में भी बहुत गुस्सा और नाराजगी है। ऐसे में सरकार संदेश देना चाहती है कि उसने इस हमले को बहुत गंभीरता से लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें