फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Updates: मोदी-राहुल सहित तमाम नेताओं और सेना प्रमुखों ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

Sat, 16 Feb 2019 12:46 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

खास बातें

  • हमले में शहीद हुए जवानों की विस्तृत जानकारी यहां पढ़ भी सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं
  • सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। पांच जवान घायल हैं।
  • 2547 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे 78 वाहन, बस के परखच्चे उड़े
  • 40 शहीद जवानों के नाम की सीआरपीएफ सूत्रों ने की पुष्टि 
  • 250 किलो से अधिक विस्फोटक से लैस थी एसयूवी
  • पुलवामा में हाईवे पर घात  लगाकर बैठे थे आतंकी, गोलियां भी दागीं, जैश ने ली जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 15-Feb-2019

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने कर्नाटक और तमिलनाडु जाएंगे रक्षा मंत्री। 

 

09:52 PM, 15-Feb-2019

शहीदों के पार्थिव शरीर उनके गृहनगर भेजे जा रहे हैं।

 

09:21 PM, 15-Feb-2019

पीएम ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।  

 

विज्ञापन
08:45 PM, 15-Feb-2019

पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

 

विज्ञापन
08:24 PM, 15-Feb-2019

पालम एयरपोर्ट पर शहीद जवानों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने श्रद्धांजलि दी। 

 

08:18 PM, 15-Feb-2019

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर भी पहुंचे। 

 

08:11 PM, 15-Feb-2019

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस का एलान, शहीद परिवारों को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

 

07:53 PM, 15-Feb-2019

पालम एयरपोर्ट जा रहे हैं राहुल गांधी, विमान से शहीद जवानों के पार्थिव शरीर लाए जा रहे हैं।
 

 

07:52 PM, 15-Feb-2019

विदेश मंत्रालय से जाते हुए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि। 

 

06:46 PM, 15-Feb-2019

शनिवार सुबह 11 बजे संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। 

 

06:41 PM, 15-Feb-2019

जर्मनी, हंगरी, इटली, यूरोपियन यूनियन, ब्रिटेन, रूस, इजराइल, ऑस्ट्रेलिया, जापान सहित कई देशों के प्रतिनिधि विदेश मंत्रालय पहुंचे। 

 

06:20 PM, 15-Feb-2019

चीन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर आतंकी हमले की निंदा की। 

 

06:16 PM, 15-Feb-2019

विदेश मंत्रालय पहुंच रहे हैं विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधि।  

 

05:49 PM, 15-Feb-2019

आर्मी बेस कैंप में घायल जवानों से मिलने पहुंचे राजनाथ सिंह। 

 

05:34 PM, 15-Feb-2019

सूत्र: विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सभी महत्वपूर्ण देशों के सामने कूटनीतिक मिशन के तहत पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका उजागर करेंगे। 

 

04:56 PM, 15-Feb-2019

शिवसेना की मांग, पुलवामा हमले पर बुलाया जाए संसद का संयुक्त सत्र।

 

अधिकारियों और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के साथ राजनाथ सिंह की बैठक। 

 

03:42 PM, 15-Feb-2019



 

03:25 PM, 15-Feb-2019

राजनाथ ने भी शहीद जवानों को दिया कंधा। 

 

03:18 PM, 15-Feb-2019



 

03:03 PM, 15-Feb-2019

राजनाथ ने श्रीनगर में शहीदों को दी श्रद्धांजलि।   

 

03:00 PM, 15-Feb-2019

राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंचे। 

 

01:39 PM, 15-Feb-2019

जम्मू-कश्मीर में बंद को लेकर तनाव की खबर है।  10 वाहनों में आग लगाई है जिसमें डीआईजी भी घायल हो गए हैं। पथराव के कारण दर्जनों लोग घायल हैं।

01:09 PM, 15-Feb-2019

पुलवामा आतंकी हमले पर सीआरपीएफ ने बयान जारी किया है। सीएरपीएफ का कहना है, 'हम इसे नहीं भूलेंगे। हम माफ नहीं करेंगे। हम पुलवामा हमले के अपने शहीदों को सलाम करते हैं और शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस जघन्य हमले का बदला लिया जाएगा।'

12:59 PM, 15-Feb-2019

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।  पांच जवान घायल हैं।
 

 

12:43 PM, 15-Feb-2019

बिहार के भागलपुर रहने वाले सीआरपीएफ जवान रतन ठाकुर गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। उनके पिता ने कहा, 'मैंने भारत माता की सेवा में बेटे का बलिदान किया है। मैं लड़ने के लिए अपने दूसरे बेटे को भी भेजूंगा वह भी भारत के लिए लड़ने के लिए तैयार है लेकिन पाकिस्तान को इसका माकूल जवाब मिलना चाहिए।'
 

12:35 PM, 15-Feb-2019

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हमले पर सभी सुरक्षा बलों और एजेंसियों के साथ चर्चा की है।

12:34 PM, 15-Feb-2019

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा, हमारे सुरक्षाबल इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि जो लोगों इस कृत्य में लिप्त हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

12:28 PM, 15-Feb-2019

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुये आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को औरंगाबाद के बेगमपुरा इलाके में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी झंडे जलाए। 

12:08 PM, 15-Feb-2019

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुये कायराना आतंकी हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ जवानों के शव आज दोपहर को उनके घरों पर भेजे जाएंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि 37 शवों में से अधिकतर की पहचान कर ली गई है, उनमें से कुछ की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।

 

11:58 AM, 15-Feb-2019

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले पर कहा, 'यह एक भयानक त्रासदी है। हमारे सैनिकों के खिलाफ इस तरह की हिंसा बिल्कुल घृणित है। हम सभी अपने जवानों के साथ खड़े हैं। कोई भी ताकत इस देश को विभाजित या तोड़ नहीं सकती है।'
 

11:42 AM, 15-Feb-2019

पुलवामा आतंकवादी हमले की जांच में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के विशेषज्ञों और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के जांचकर्ताओं की टीम जम्मू-कश्मीर शुक्रवार को रवाना हो गई। हमले की जांच में ब्लैक कैट कमांडो बल एनएसजी के विस्फोटक विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

11:07 AM, 15-Feb-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद लोगों का खून खौल रहा है, यह मैंने भली-भांति समझ रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे शामिल ताकतों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। पीएम ने कहा कि जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उनकी भावनाएं मैं अच्छी तरह से समझ रहा हूं। हमें एकजुट होकर इस लड़ाई में जुटना होगा।  पीएम ने कहा कि दुनिया में अलग-थलग पड़ चुके हमारे पड़ोसी देश के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे, वो तबाही के रास्ते पर चल रहे हैं। हम तरक्की के रास्त पर हैं। 130 करोड़ हिंदुस्तानी इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

 

 

10:59 AM, 15-Feb-2019

अरुण जेटली ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने का फैसला लिया है। पाकिस्तान को दुनिया से अलग-थलग किया जाएगा।
 

10:44 AM, 15-Feb-2019

विदेश राज्यमंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने कहा, 'उचित कार्रवाई की जाएगी। यह बहुत दुखद घटना है। यह निंदनीय है। यह कुछ ऐसा है जिसपर हमें कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसा दोबारा न हो। पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद और मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।'

10:40 AM, 15-Feb-2019

मुरादाबाद के स्कूल के छात्रों ने सीआरपीएफ के उन जवानों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने गुरुवार को आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई है।
 

10:14 AM, 15-Feb-2019

गुरुवार को हुए फिदायीन हमले के बाद सुरक्षा प्रतिष्ठानों ने पूरी घाटी को हाई अलर्ट पर रख दिया है। सुरक्षा बंकरों और पुलिस स्टेशनों के सामने किसी भी वाहन को रुकने की अनुमति नहीं है। स्टाफ कर्मचारियों के अलावा हर आगंतुक की उच्च स्तर की जांच और तलाशी ली जा रही है।

10:10 AM, 15-Feb-2019

पुंछ जिले में भी पूरी तरह से चक्का जाम है और बंद है। सड़कों लोग उतर आए हैं।

10:10 AM, 15-Feb-2019

पुलवामा में हुए हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा राजधानी श्रीनगर में हाई स्पीड इंटरनेट सर्विसेज को बैन कर दिया गया है।

10:09 AM, 15-Feb-2019

भारी मात्रा में सड़कों पर सुरक्षाबल तैनात हैं। जम्मू में पूरी तरह से बाजार, दुकाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हैं। लोगों ने जम्मू मुख्य मार्ग बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पाकिस्तान का पुतला फूंककर  जमकर प्रदर्शन हो रहा है।

10:06 AM, 15-Feb-2019

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुलवामा आतंकी हमलों को लेकर कहा, 'कृपा करके संवेदनाओं को स्वीकार करें। हम इस क्रूर अपराध की कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले के अपराधियों और प्रायोजकों को बिना संदेह दंडित किया जाना चाहिए।'

10:00 AM, 15-Feb-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्यॉरिटी की बैठक जारी है, जिसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा  स्वराज मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि एनएसए अजित डोभाल भी उपस्थित हैं। बताया जा रहा है कि इसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल हैं।
 

 

09:51 AM, 15-Feb-2019

पुलवामा हमले के बाद करतापुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान से बातचीत रद्द हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक मार्च में होनी वाली बातचीत अब नहीं होगी।
 

09:41 AM, 15-Feb-2019

पुलवामा आतंकी हमले के चलते मध्य प्रदेश के इटारसी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आज के लिए रद्द कर दी गई है।

09:40 AM, 15-Feb-2019

पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने आज के सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। 

09:38 AM, 15-Feb-2019

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह ने कहा, 'यह आतंकियों की रणनीति में आए बदलाव को दिखाता है। आईईडी लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। आईईडी अतीत में भी प्रयोग किया गया है। 2001-02 में जब मैं वहां था। यह आतंकियों के लिए सामान्य अभ्यास था। इसके बाद उन्होंने दूरी से गोलीबारी का सहारा लिया।'

09:34 AM, 15-Feb-2019

जम्मू में भी आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरे लोग। फूंका पाकिस्तान का पुतला। भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात।

09:31 AM, 15-Feb-2019

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभालऔर वित्तमंत्री अरुण जेटली 7 रेसकोर्स रोड पहुंच गए हैं। यहां सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की पुलवामा आतंकी हमले की बैठक होगी।
 

बिहार के भागलपुर रहने वाले सीआरपीएफ जवान रतन ठाकुर गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। उनके पिता ने कहा, 'मैंने भारत माता की सेवा में बेटे का बलिदान किया है। मैं लड़ने के लिए अपने दूसरे बेटे को भी भेजूंगा वह भी भारत के लिए लड़ने के लिए तैयार है लेकिन पाकिस्तान को इसका माकूल जवाब मिलना चाहिए।'
 

09:19 AM, 15-Feb-2019

पुलवामा आतंकी हमले की ताजा तस्वीरें। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
 

09:17 AM, 15-Feb-2019

वाराणसी में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के खिलाफ पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।
 

09:16 AM, 15-Feb-2019

पुलवामा हमले में शहीद हुए पंजाब के गुरदासपुर के सीआरपीएफ जवान मनिंदर सिंह के शोकाकुल परिजन।
 

09:13 AM, 15-Feb-2019

सीसीसएस की बैठक में सीआरपीएफ के डीजी राज भटनागर भी शामिल होंगे।

09:13 AM, 15-Feb-2019

राज्यपाल मलिक ने कहा, 'पाकिस्तान बौखला गया है। सफल चुनावों के बाद वह नए आतंकवादियों की भर्ती नहीं कर पाया है। पत्थरबाजी रुक गई है इसलिए वह कुछ करना चाहता है। हमने सभी प्रतिष्ठानों और छावनियों को सतर्क कर दिया है क्योंकि पाकिस्तान कुछ और भी कर सकता है।'

09:10 AM, 15-Feb-2019

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने पाकिस्तान का हमले में संलिप्तता होने से इनकार करने पर कहा, 'पाकिस्तान बकवास कर रहा है। आतंकवादी पाकिस्तान में खुली रैलियां कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह कुछ करेंगे और खुले तौर पर भारत को धमकी दे रहे हैं।'

09:08 AM, 15-Feb-2019

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, 'मैं कश्मीर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जा रहा हूं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आ रहे हैं। हम उच्च सुरक्षा अधिकारियों और जांच एजेंसियं के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। हम पता लगाएंगे कि आखिर चूक कहां हुई।'

09:06 AM, 15-Feb-2019

वाराणसी: पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रमेश यादव का परिवार और रिश्तेदार शोक में डूबे हुए।
 

08:53 AM, 15-Feb-2019

हमले के बाद कई संगठनों ने जम्मू बंद का आह्वान किया है। जिसके चलते जम्मू में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

08:51 AM, 15-Feb-2019

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें पीएम मोदी के साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री भी शामिल होंगे।

08:49 AM, 15-Feb-2019

Pulwama Updates: मोदी-राहुल सहित तमाम नेताओं और सेना प्रमुखों ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 37 जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना के बाद से सरकार और सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आपात बैठक बुलाई है। वहीं सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह और एनआईए की टीम कश्मीर के दौरा पर जाएंगें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें