फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के वीरों को श्रद्धांजलि: गुवाहाटी पहुंचा शहीद का शव, एयरफोर्स का नारा- वीर जवान अमर रहें

Sat, 16 Feb 2019 11:24 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शहीद सीआरपीएफ कांस्टेबल अश्विनी कुमार के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
 
 

08:44 PM, 16-Feb-2019

असम: गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद जवान मानेश्वर का शव पहुंचते ही भारतीय वायु सेना के जवानों ने 'भारत माता की जय' और 'वीर जवान अमर रहे' के नारे लगाए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हेड कांस्टेबल रहे मानेश्वर बसुमतारी का तिरंगे में लिपटा शव यहां से उनके पैतृक गांव बाक्सा ले जाया गया। 

 

 

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कांस्टेबल बबलू संत्रा को परिजनों और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

 

विज्ञापन
07:07 PM, 16-Feb-2019

मध्य प्रदेश: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों ने भोपाल में मोमबत्ती लेकर शांति मार्च निकाला।
 
 

06:52 PM, 16-Feb-2019

महाराष्ट्र के चोरपांगरा, बलदाना में शहीद कांस्टेबल नितिन शिवाजी राठौड़ का तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा। वहां श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। 
 

 

विज्ञापन
06:47 PM, 16-Feb-2019

पश्चिम बंगाल: पुलवामा हमले में शहीद हुए हेड कांस्टेबल बबलू संत्रा और कांस्टेबल सुदीप विश्वास का तिरंगे में लिपटा शव कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा। 
 

 

05:19 PM, 16-Feb-2019

ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलवामा हमले में शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कांस्टेबल का शव पहुंचने पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 

'आर्य समाज' तथा आर्ष गुरुकुल नोएडा के सभी कार्यकर्ता, कार्यकारिणी के सदस्य तथा गुरुकुल के विद्यार्थियों ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शाहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

04:44 PM, 16-Feb-2019

बिहारः शहीद रतन कुमार ठाकुर का शव भागलपुर के पास रतनपुर गांव पहुंचा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल रहे रतन के पिता ने कहा कि, वह अपने दूसरे बेटे को भी लड़ने भेजेंगे, बशर्ते पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए।
 
 

04:35 PM, 16-Feb-2019
Mamata Banerjee - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल: पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता में लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला। इस मार्च में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। 
 

 

03:24 PM, 16-Feb-2019

शहीद तिलक राज को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद का गांव वीर जवान अमर रहे के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शहीद तिलक के परिवार वालों से मिले और ढांढस बंधाया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद शांता कुमार, विधायक अर्जुन ठाकुर और प्रशासन के कई आला अधिकारी भी इस दौरान पर मौजूद रहे। 

03:23 PM, 16-Feb-2019

गुरुवार शाम हुए आतंकी हमले में यूपी के कानपुर देहात के शहीद श्याम बाबू का पार्थिव शरीर लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनके गांव नोनारी पहुंची। शहीद श्याम बाबू के पार्थिव शरीर को देखकर पत्नी रूबी बिलख-बिलख कर रोने लगीं। शहीद की पत्नी को रोता हुआ देख स्मृति ईरानी ने रूबी को गले से लगा लिया। वह स्मृति ईरानी से चिपट कर रोने लगी। शहीद की पत्नी की वेदना देखकर स्मृति ईरानी की आंखों से भी आंसू छलक गए। वो शहीद की पत्नी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए नजर आईं। 

01:35 PM, 16-Feb-2019

पंजाब के मोगा में भी शहीद जैमल सिंह के अंतिम दर्शन करने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पहुंची। मोगा के कस्बा कोटइसे खां में शहीद हरसिमरत कौर ने श्रद्धांजलि दी।

01:34 PM, 16-Feb-2019

तिलक राज की शहादत की सूचना के बाद में गमगीन पूरा परिवार रोता-बिलखता रहा। शहीद की पत्नी सावित्री देवी, मां विमला देवी और पिता लायक राम पूरा दिन बेसुध से रहे। पत्नी सावित्री देवी कमरे में सुध-बुध खोए बेड पर पड़ी थी। शहीद जवान का 22 दिन के बेटे विवान को रिश्तेदारों ने बेड के पास झूले में सुलाया था। घर में जहां शहादत के गम का विलाप था, वहीं 22 दिन का मासूम मां के दूध के लिए रो रहा था। पति की शहादत के गम में डूबी मां मासूम के रोने से बेखबर थी।

01:33 PM, 16-Feb-2019

गुरूवार रात को बनत निवासी सीआरपीएफ की 21 बटालियन के जवान प्रदीप कुमार के शहीद होने की खबर मिली तो पूरा कस्बा गम में डूब गया। मां सुलेनता देवी का बेटे के खोने के गम में रो-रोकर बुरा हाल है। रोते बिलखते हुए मां बार-बार यही बोली कि दुश्मनों से बदला चाहती हूं। हमला करने वालों का सत्यनाश हो। वहीं, पिता जगदीश प्रसाद बोले कि सरकार पर आतंकवादियों पर कार्रवाई के बारे में सोचे। 

01:13 PM, 16-Feb-2019

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सीआरपीएफ के शहीद जवान एच गुरु को श्रद्धांजलि दी।
 

12:36 PM, 16-Feb-2019

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कन्नौज के प्रदीप यादव के पार्थिव शरीर को बड़ी बेटी सुप्रिया ने मुखाग्नि दी। पिता के शहीद होने की खबर उसे पार्थिव शरीर आने के बाद दी गई। इससे पहले रो-रो कर उसके होठों पर सिर्फ एक ही सवाल था मेरे पापा कब आएंगे। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी तो उसके चेहर पर आंखों में दर्द और चेहरे से फक्र झलक रहा था। सुप्रिया को देख उस जवान की आंखों में आंसू आ गए जो उसके साथ खड़ा  था। मुखाग्नि देने के कुछ सेकेंड बाद सुप्रिया बेहोश होकर गिर पड़ी।

12:36 PM, 16-Feb-2019

शनिवार सुबह पंजाब के तरनतारन के रहने वाले शहीद सुखजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। पूरे इलाके से हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन में पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ रिश्तेदार जर्मनी से आ रहे हैं। शहीद का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे के बाद राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

12:30 PM, 16-Feb-2019

आतंकी हमले में बनारस और चंदौली के दो जवान शहीद हुए हैं। चंदौली के बहादुर शहीद अवधेश का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह आठ बजे उनके पैतृक गृह पहुंच गया है। शहीद जवानों का शव वाराणसी के मोहनसराय पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीआरपीएफ के जवान शहीद अवधेश के काफिले के आगे और पीछे लोगों का हुजूम चल रहा था।

12:19 PM, 16-Feb-2019

आतंकी हमले में प्रयागराज के मेजा निवासी महेश कुमार यादव (26) भी शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शुक्रवार रात प्रयागराज पहुंचा। इसके बाद प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर एडीजी एसएन साबत ने शहीद महेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। महेश यादव का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ मेजा गांव पहुंचा। गांववालों का कहना है कि शहीद महेश सिर्फ अपने परिवार ही नहीं समाज के लिए जीते थे और हर किसी की मदद करना उनके स्वभाव में था।

12:14 PM, 16-Feb-2019

आतंकी हमले में शहीद हुए शामली के जवान प्रदीप और अमित के शव शनिवार सुबह जैसे ही उनके पैतृक आवास पर पहुंचे वैसे ही पूरा शहर इन शूरवीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा। बनत के शहीद जवान प्रदीप की अंत्येष्टि सुबह 8.30 बजे गांव में हुई इसके बाद शहर के रेलपार कालोनी निवासी अमित का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

11:58 AM, 16-Feb-2019

कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में यूपी के कन्नौज जिले का लाल प्रदीप भी शहीद हुए हैं। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद का शव जब उनके गांव पहुंचा तो वहां मौजूद हजारों की भीड़ एक आवाज में प्रदीप यादव अमर रहें के नारे लगाने लगी। ये वो प्यार है जो सिर्फ उन्हीं को मिलता है जो भारत के लिए अपनी जान को दांव पर लगा देते हैं। मंत्री अर्चना पांडेय ने शहीद प्रदीप को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

11:57 AM, 16-Feb-2019

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में पंजाब के चार सपूतों ने बलिदान दिया है। सभी के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंच गए हैं। शहीद जवान कुलविंदर सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। 

11:54 AM, 16-Feb-2019

शहीद तिलक राज का पार्थिव शरीर आज सुबह नूरपुर पहुंचा। लोगों ने शहीद तिलक राज अमर रहे के नारे लगाए। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक हो गया। पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा। शहीद तिलक राज की मां और बहन ने मंत्री किशन कपूर से पाकिस्तान से बदला लेने की मांग उठाई। वहीं शहीद के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल होंगे। 

11:52 AM, 16-Feb-2019

उत्तर प्रदेश के शामली के दोनों जवानों के शव शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंच गए। इस दौरान लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश दिखा। जैसे ही जवानों का पार्थिव शरीर शामली पहुंचा लोगों का हुजूम देश के लाडलों के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। लोग भारत माता, जय हिंद और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

11:49 AM, 16-Feb-2019

पुलवामा के आत्मघाती हमले में शहीद हुए विरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित खटीमा पहुंचा। इस दौरान केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता दीवान सिंह और पत्नी रेनू बेसुध हो गए।

11:48 AM, 16-Feb-2019

शहीद रमेश का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो वहां प्रशासन और शहीद के परिवार में अंत्येष्टि को लेकर विवाद हो गया। प्रशासन शहीद की अंत्येष्टि के लिए शव ले जाने लगा तो शहीद के पिता श्याम नारायण ने कहा कि अभी शव मत ले जाइए। रमेश का बड़ा भाई रास्ते में है, उसके आने के बाद रमेश का अतिंम संस्कार किया जाए। लेकिन परिवार की इच्छा के बगैर अंत्येष्टि करने के लिए प्रशासन शव ले जाने लगे। जिसपर नाराज पिता ने कहा कि वे श्मशान घाट नहीं जायेंगे। इससे नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

11:32 AM, 16-Feb-2019

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जांच करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
 

11:31 AM, 16-Feb-2019

पुलवामा हमले के विरोध में नालसोपारा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से नालासोपारा और उसके आसपास ट्रेन की गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं।
 

11:28 AM, 16-Feb-2019

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शहीद कांस्टेबल रतम कुमार ठाकुर और हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।
 

11:26 AM, 16-Feb-2019

देहरादून में आज पुलवामा में शहीद हुए एएसआई मोहन लाल को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। इस दौरान उनके घर में अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसी बीच उनकी बहादुर बेटी ने अपने पिता को सैल्यूट किया और एकटक देखती रही। जब तक अंंतिम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उसके बाद बेटी बेहोश हो गई। जिसे देख मौके पर मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए।
 

11:24 AM, 16-Feb-2019

सीआरपीएफ जवान रमेश यादव का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के तोफापुर गांव पहुंच गया है।
 

11:21 AM, 16-Feb-2019

राजस्थान के रोहिताश लांबा का पार्थिव शरीर जयपुर के उनके पैतृक गांव गोविंदपुरा पहुंच गया है।
 

11:20 AM, 16-Feb-2019

उत्तर प्रदेश के चंदौली में शहीद सीआरपीएफ जवान अवधेश कुमार यादव के घर पर मातम पसरा हुआ है। वह पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे।
 

11:20 AM, 16-Feb-2019

पुलवामा के वीरों को श्रद्धांजलि: गुवाहाटी में एयरफोर्स के जवानों ने लगाया नारा- वीर जवान अमर रहें

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार दोपहर को सीआरपीएफ जवानों के काफिले को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए हैं जबकि पांच घायल हैं। पूरा देश शहीदों के बलिदान से गम में डूबा हुआ है। हर कोई पाकिस्तान को उसकी इस कायराना हरकत का माकूल जवाब देने की मांग कर रहा है। गुस्से और गम के बीच शहीदों का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया जा रहा है। जहां से उन्हें नम आंखों से अंतिम सफर पर रवाना कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें