फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के कानूनों की विदाई: 'अब ट्रिपल टी से न्याय',‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ कार्यक्रम में बोले गृह मंत्री

Sun, 09 Aug 2026 09:21 AM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, चेन्नई

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पुडुचेरी के गोरिमेडु स्थित पुलिस ग्राउंड में पुडुचेरी पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ सौंपा। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहें।  
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पुडुचेरी पहुंचे, जहां वे पुडुचेरी पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ सौंपने के समारोह में शामिल हुए। इस दौरान परेड ग्राउंड में उन्हें सलामी दी गई। जिसके बाद उनसे इजाजत लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए आपराधिक कानून तीन मुख्य स्तंभों टेक्नोलॉजी, समय-सीमा (टाइमलाइन) और भरोसे (ट्रस्ट) पर आधारित हैं। इनका मकसद नागरिकों को तेजी से और बेहतर तरीके से न्याय दिलाना है।

विज्ञापन

 
'टेक्नोलॉजी से जांच और न्यायिक प्रक्रिया होगी ज्यादा पारदर्शी'
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल और जांच व न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करने से आपराधिक न्याय प्रणाली को ज्यादा कुशल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में मदद मिलेगी। न्याय दिलाने की व्यवस्था में जनता का भरोसा बनाना भी उतना ही जरूरी है।

IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट की जगह लेंगे तीन नए कानून
ये तीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम क्रमशः इंडियन पीनल कोड (IPC), कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर (CrPC) और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह लेंगे।
विज्ञापन


'प्रेसिडेंट कलर' मिलना पुडुचेरी पुलिस के लिए गौरव का पल
'प्रेसिडेंट पुलिस कलर' मिलने पर पुडुचेरी पुलिस को बधाई देते हुए, गृह मंत्री शाह ने इस सम्मान को किसी भी अनुशासित पुलिस बल के इतिहास के सबसे गर्व भरे पलों में से एक बताया।

5,000 से कम जवान, फिर भी बड़ी जिम्मेदारी
गृह मंत्री शाह ने कहा कि 5,000 से कम कर्मियों की संख्या होने के बावजूद, पुडुचेरी पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और केंद्र शासित प्रदेश व वहां के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाती है।

पुडुचेरी की विरासत और सुरक्षा में पुलिस की अहम भूमिका
उन्होंने पुडुचेरी की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी ज़िक्र किया और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की गरिमा और सुरक्षा की रक्षा करने में पुलिस बल की अहम ज़िम्मेदारी है।

प्रेसिडेंट कलर पाने वाला देश का 18वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना पुडुचेरी
'प्रेसिडेंट पुलिस कलर' मिलने के साथ, पुडुचेरी देश का 18वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जिसे यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।
 
 क्या है ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’?
‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ भारत में किसी पुलिस बल को दिया जाने वाला एक बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है। यह सम्मान उस पुलिस संगठन की उत्कृष्ट सेवा, वीरता, अनुशासन और देश-समाज के प्रति समर्पण के सम्मान में प्रदान किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ किसी पुलिस बल की गौरवशाली सेवा और उपलब्धियों की आधिकारिक पहचान है। इसे राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किए जाने के कारण इसका विशेष महत्व है।

इसमें क्या मिलता है?
इस सम्मान के तहत संबंधित पुलिस बल को ‘कलर’ यानी एक विशेष ध्वज/ध्वजचिह्न प्रदान किया जाता है। यह उस पुलिस संगठन के लिए गौरव का प्रतीक होता है और महत्वपूर्ण औपचारिक अवसरों पर इसे प्रदर्शित किया जाता है।

क्यों महत्वपूर्ण है?
किसी पुलिस बल को यह सम्मान मिलने का अर्थ है कि उसकी सेवा, पेशेवर दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। पुलिस बल के लिए यह सर्वोच्च संस्थागत सम्मानों में से एक माना जाता है।

पुडुचेरी पहुंचने पर अमित शाह का किसने किया स्वागत?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पुडुचेरी के लोक निवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। शनिवार देर रात लोक निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री रंगासामी, उपराज्यपाल कैलाशनाथन और पुडुचेरी सरकार के अन्य सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Protests: जंतर मंतर से कितना अलग है झारखंड का प्रदर्शन; पूर्व DGP ने लाठीचार्ज को क्यों बताया सही?
विज्ञापन


पुडुचेरी से पहले तिरुवन्नामलाई क्यों पहुंचे थे अमित शाह?
इससे पहले शनिवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने लिखा, 'मैंने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा की। मैंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि वे हमारे देश के हर नागरिक को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें