फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puducherry: क्लास के टॉपर को सहपाठी की मां ने जहर देकर मार डाला, महिला गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 12:45 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराईकल (पुडुचेरी)

सार

मृतक छात्र बाला मणिकंदन के पिता राजेंद्रन के अनुसार, उनका बेटा कल सुबह स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षा अभ्यास कार्यक्रम के लिए स्कूल गया था। दोपहर घर लौटने के बाद उसे उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी के कराईकल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आठवीं की छात्रा की मां ने उसके सहपाठी को जहर देकर मार डाला, जिसने परीक्षा में टॉप किया था। मृतक बाला मणिकंदन कराईकल के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस ने आरोपी विक्टोरिया सहयारानी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कराईकल पुलिस के मुताबिक, महिला को बाला से जलन होती थी, जिसने उसकी बेटी को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए कक्षा में टॉप किया था। बाला अपने पिता राजेंद्रन और मां मालती के साथ कराईकल की नेहरू कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया कि विक्टोरिया सहयारानी शनिवार को स्कूल पहुंची और लड़के को कोल्ड ड्रिंक भेंट की थी।  घर पहुंचने के बाद लड़के को लगातार उल्टी होने लगी और उसने माता-पिता से कहा कि उसे विक्टोरिया ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई है। 

लड़के के माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला हुआ था और जानबूझकर बाला को मारने के लिए दिया गया था। विक्टोरिया सहयारानी को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें