पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पुडुचेरी की कांग्रेस यूनिट ने किरण बेदी को हिटलर बताया है और उनके पोस्टर लगाएं हैं जिनमें किरण को एडोल्फ हिटलर की तरह दिखाया गया है।
ये पोस्टर उस समय वायरल हुए जब विधायकों के नॉमिनेशन के मामले में राज्य कांग्रेस की ईकाई केंद्र सरकार और उपराज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। बेदी को विरोध का सामना तब करना पड़ा जब केंद्र ने तीन सदस्यों को विधानसभा के लिए नामित किया। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी समेत कई नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।