फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी में संक्रमण की पुष्टि नहीं, एक हफ्ते तक पृथकवास में रहने की सलाह

Mon, 29 Jun 2020 06:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके आवास पर तैनात कर्मचारियों में जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री को सात दिन के लिए अपने आवास में ही पृथकवास की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एवं उनके आवास के सभी कर्मचारियों की रविवार को कोविड-19 जांच की गई। कुछ दिन पहले एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद यह जांच करायी गई है।

कुमार ने बताया कि नारायणसामी एवं सभी 52 कर्मचारियों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

इस बीच नारायणसामी ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें एक हफ्ते तक पृथकवास में रहने के लिए कहा है, क्योंकि उनके कार्यालय के एक कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने आज संवाददाताओं से कहा, 'मैं अपने आवास से ही काम कर रहा हूं क्योंकि मुझे लगभग एक हफ्ते तक यहीं रहना है।' पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री कार्यालय को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के आवास पर तैनात 32 सुरक्षाकर्मियों की कोरोना वायरस की जांच की। एक सुरक्षाकर्मी के पिता में रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया। जांच के परिणाम की प्रतीक्षा है।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री, कैबिनेट सहयोगियों, विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायकों ने 23 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करायी थी, और किसी में भी इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें