फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी में दिल्ली जैसी लड़ाई, CM नारायणसामी ने केंद्र से कहा- LG किरण बेदी को वापस बुलाओ

Wed, 05 Apr 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल व पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच सत्ता की लड़ाई हर किसी ने देखी है। कुछ इसी तर्ज पर कांग्रेस शासित प्रदेश पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी और विधानसभा अध्यक्ष वी वैतिलिंगम के बीच क्षेत्राधिकार का विवाद बढ़ गया है। इस विवाद में नया मोड़ तब आया जब सीएम वी नारायणसामी ने केंद्र से उपराज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाए जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पुडुचेरी नगर निगम आयुक्त आर चंद्रशेखरन के तबादले को लेकर उपराज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के बीच बीते एक सप्ताह से विवाद जारी है। किरण बेदी पर आरोप है कि उन्होंने संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है। जिसके बाद किरण बेदी के सचिव को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने समन जारी किया है।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री और किरण बेदी के बीच नए विवाद में सीएम नारायणसामी ने कल एलजी के खिलाफ एक प्रस्ताव को पारित करने के लिए एक अखिल पार्टी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ही किरण बेदी के सचिव को नोटिस जारी किया गया था। अब यह विवाद और गहराता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि केंद्र सरकार पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी को वापस बुलाए। यह देखना होगा कि सीएम नारायणसामी किरण बेदी के खिलाफ इस जंग को जीत पाते हैं या नहीं। पीटीआई के मुताबिक किरण बेदी का कहना है कि पुडुचेरी एक केंद्र शासित राज्य है ऐसे में राज्य सरकार के लिए आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और तैनाती के मामले में उपराज्यपाल की अनुमति लेना संवैधानिक रूप से जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने व्यक्ति विशेष को तरजीह देने के लिए इस व्यवस्था का उल्लंघन किया है। इसलिए राजनिवास को इस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त के तबादले का आदेश रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें