फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: सनराइजर्स के कप्तान वॉर्नर बोले, टीम में फिर से टूर्नामेंट जीतने का है दम

Wed, 05 Apr 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
डेविड वार्नर
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के 10वें संस्करण के पहले मैच में बुधवार को चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की भिड़ंत होगी। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर का कहना है कि उनकी टीम में वो दम है कि फिर से टूर्नामेंट को जीत सके। उन्होंने आगे कहा कि टीम को बखूबी मालूम है कि फिर से जीत कैसे हासिल करनी है। साथ ही वे और उनकी टीम पूरे जोश के साथ तैयार हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल जीत का ताज हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर का कहना है कि चैंपियन्स कहलाना अपने आप में एक बड़ी बात है और इससे हमे आत्मविश्वास मिल रहा है। इंडिया टुडे से उन्होंने कहा कि विरोधी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू को हराना एक बड़ी उपलब्धि के बराबर है।

वॉर्नर ने कहा कि पिछले साल हमने कई बार विरोधी टीम को कम स्कोर का टारगेट दिया और इसके बावजूद हमने जीत हासिल भी की। हम ऐसे चैलेंज का सामना करने के लिए फिर से तैयार हैं। टीम की बैटिंग और बॉलिंग की भी वॉर्नर ने तारीफ की।
विज्ञापन


वॉर्नर ने कहा कि टीम के बेहतरीन बैट्समैन युवराज सिंह और शिखर धवन अपनी फॉर्म में हैं और तेज गेंदबाज आशिष नेहरा टीम की बॉलिंग भी शानदार है। बता दें कि 5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल 10 में वॉर्नर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से भिडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें