फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी : पूर्व सीएम बोले- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं, पार्टी को मजबूत करने के लिए करूंगा काम

Tue, 30 Mar 2021 05:37 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, पुडुचेरी

सार

  •  नारायणसामी बोले- अगर पार्टी जीती, तो वे मुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगे
  • कहा- केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे
विज्ञापन
V Narayanasamy - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी का नहीं था। इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने और फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर अफवाहों का बाजार गरम हो गया था। 

विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी ने मंगलवार को सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के जीतने की स्थिति में अगर उनसे फिर से मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की जाती है, तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे और इस केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब हाल ही में कांग्रेस ने अपने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की तो इसमें उनका नाम नहीं था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं क्योंकि चुनाव संबंधी कार्यों एवं कार्यक्रमों को लेकर उन्हें समन्वय का काम करना है।

विज्ञापन

पूर्व सीएम बोले- पूर्ण राज्य का दर्जा कांग्रेस की प्राथमिकता 
नारायणसामी ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि इस चुनाव का मुख्य मुद्दा पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने से जुड़ा है और इस चुनाव में कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है, जबकि भाजपा के घोषणापत्र में इस मामले पर कुछ नहीं कहा गया है। उनके मुताबिक, पुडुचेरी को 15वें वित्त आयोग में शामिल करने, विरासत में मिले के कर्ज को माफ करने तथा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट रूपी परीक्षा को खत्म करने की मांग अन्य प्रमुख मुद्दे हैं।
विज्ञापन

बोले - भाजपा आई, तो छिन जाएंगी राज्य की शक्तियां 

उन्होंने दावा किया कि अगर पुडुचेरी में भाजपा सत्ता में आती है, तो इस केंद्रशासित प्रदेश की खुद की पहचान खत्म हो जाएगी। नारायणसामी ने कहा कि दिल्ली सरकार की शक्तियां लेकर उपराज्यपाल को दे दी गईं। अब दिल्ली सरकार शक्तिहीन हो गई है।उन्होंने कहा कि पुडुचेरी को लोगों को इस मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट करना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर क्या वह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी फिर से संभालेंगे तो नारायणसामी ने न में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री के बारे में विधायक फैसला करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए 24 घंटे काम करूंगा।’’

बता दें कि पुडुचेरी में सभी 30 सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है। पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन के तहत कांग्रेस 14, द्रमुक 13, भाकपा एक और वीसीके एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें