पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण सामी ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मीडिया में मनगढ़ंत बातें चल रहीं हैं कि मुझे पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिया गया, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझे चुनाव लड़ने को कहा लेकिन मैंने ही इनकार कर दिया। मैंने उनसे कहा कि मैं चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी देखूंगा।