फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की छह साल के मासूम बेटी की हत्या, गिरफ्तार, पुलिस ने कहा मानसिक रूप से है बीमार

Tue, 10 Sep 2019 01:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

महिला ने अपनी छह वर्षीय बेटी की कलाई काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना पुणे की तावड़े कॉलोनी में सोमवार दोपहर को हुई। मृतक की पहचान अक्षरा अमित पाटिल के रूप में हुई है। आरोपी श्वेता पाटिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता का पति अमित पाटिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के समय श्वेता के भाई और उसके माता-पिता संभवत घर पर ही थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है, और उसका उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि दंपति पुणे से पहले अमेरिका में रहता था और अक्षरा का जन्म भी वहीं हुआ था। अमित का हाल ही में फिर से अमेरिका तबादला हो गया था और परिवार वीजा से संबंधित काम के लिए चेन्नई जाने वाला था। अमित दिन में पहले ही हवाईअड्डा चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें