फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Female Cadets: देश के लिए गर्व का पल, सामने आईं पहले महिला एनडीए कैडेट्स बैच की तस्वीरें

Sat, 03 Dec 2022 04:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

एनडीए के इस बैच में देशभर से 19 महिला कैडेट्स को चुना गया है। इन महिला कैडेट्स की तीन साल तक पुरुष कैडेट्स की तरह ही ट्रेनिंग होगी। फिर उन्हें कमिशन किया जाएगा।
विज्ञापन
First batch of NDA Female Cadets. - फोटो : Twitter/ Southern Command INDIAN ARMY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पहली महिला कैडेट्स बैच की तस्वीरें साझा की हैं। इस बैच में देशभर से 19 महिला कैडेट्स को चुना गया है। इन महिला कैडेट्स की तीन साल तक पुरुष कैडेट्स की तरह ही ट्रेनिंग होगी। फिर उन्हें कमिशन किया जाएगा। बता दें कि अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुणे के खड़कवासला में एक जेंटर न्यूट्रल अकादमी बनाई गई।

विज्ञापन


इसी हफ्ते भारतीय सेना के दक्षिण कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह इन इन कैडेट्स से मिले। जून 2022 में 19 महिला कैडेट्स को पुणे स्थित अकादमी में प्रवेश मिला। इनमें दस थलसेना, छह वायुसेना और तीन नौसेना के कैडेट्स शामिल हैं। महिला कैडेट्स का ये बैच मई 2025 पास आउट होगा। 

सेना की दक्षिणी कमांड के आधिकारिक ट्विटर हैडंल ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, भारतीय सेना के दक्षिण कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट एके सिंह ने 143 कोर्स के पासिंग आउट परेड में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने महिला कैडेट्स के पहले बैच से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। 
विज्ञापन


इस दौरान आर्म्ड फॉर्सेज मेडिक कॉलेज (एएफएमसी) की कमांडेंट व निर्देशक सर्जन वायस एडमिरल आरती सारिन भी मौजूद रहीं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2021 में 1.77 लाख महिलाओं ने लिखित परीक्षा दी थीं जिसमें से सिर्फ 19 को ही चुना गया। साल में दो बार अप्रैल और सितंबर के माह में एनडीए की परीक्षा होती है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें