फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: ट्रक ड्राइवर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन; माल ढुलाई सेवाएं ठप, राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर परिवहन बंद

Sat, 30 May 2026 02:25 PM IST
रिया दुबे इम्फाल, पीटीआई

सार

मणिपुर में ट्रक चालक की हत्या के विरोध में चालकों ने माल ढुलाई सेवाएं रोक दी हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए NH-37 पर ट्रकों की आवाजाही बंद कर दी है। इस हड़ताल से राज्य में जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में शनिवार को ट्रक चालकों ने एक व्यावसायिक वाहन चालक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया और माल ढुलाई सेवाएं निलंबित कर दीं। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालकों ने केइथेलमानबी क्षेत्र में प्रदर्शन किया और कहा कि इंफाल को जिरीबाम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर ट्रकों की आवाजाही तब तक बंद रहेगी, जब तक उन्हें पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा नहीं दिया जाता।

क्यों हो रहा विरोध?

यह विरोध शुक्रवार को उखरूल जिले में हुए हमले के बाद शुरू हुआ, जहां संदिग्ध उग्रवादियों ने मालवाहक वाहनों के एक काफिले पर गोलीबारी कर दी थी। इस हमले में पश्चिम बंगाल के एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। मणिपुर पुलिस ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान और सघन गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल ट्रक चालक एम. टोम्बा सिंह ने कहा कि उनका साथी राज्य के लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने का काम कर रहा था और उसकी हत्या बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि जब तक चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक काम बंद रहेगा।

एक अन्य चालक ने कहा कि ट्रक चालक ही राज्य में चावल, प्याज, आलू और पेट्रोलियम उत्पाद जैसी आवश्यक वस्तुएं पहुंचाते हैं। उन्होंने मृतक चालक के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी बेटी की जल्द शादी होने वाली थी और अब परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ट्रांसपोर्ट सेवाएं ठप होने से राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें