फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: अनशनकारी छात्र गिरफ्तार, 12 छात्रों के लिए आधी रात पहुंची 16 थानों की पुलिस

Thu, 26 May 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घड़ी की सुई रात के 12:30 बजा रही थी जब कई थानों की पुलिस हूटर बजाते हुए बीएचयू कैंपस में घुसी और चंद मिनट बाद अनशनकारी छात्रों को गिरफ्तार कर अपने साथ बाहर ले आई। हालांकि तब तक मीडिया को छात्रों की गिरफ्तारी की भनक लग चुकी थी।
विज्ञापन


उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिस अपने ऑपरेशन को अंजाम दे चुकी थी। 12 अनशनकारी छात्रों को गिरफ्तार करने के लिए 16 थानों की फोर्स पहुंची। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और एसपी सिटी सुधाकर यादव की मौजूदगी में छात्रों की गिरफ्तारी हुई।

देर रात लंका चौराहे पर भारी फोर्स की आमद देख लोगों को अंदेशा हो गया था कि पुलिस साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को हटाने ही आई है। दिन में इन छात्रों का समर्थन करने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार छात्रों ने लगाए वीसी गो बैक और बीएचयू प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
देर शाम डीएम और एसएसपी भी बीएचयू कैंपस पहुंचे थे और अनशनकारी छात्रों से मुलाकात कर उन्हें समझाने की कोशिश की थी। उसके बाद कुलपति से मुलाकात कर अनशन समाप्त कराने की पहल करने की अपील की थी। मगर कुलपति द्वारा छात्रों की मांगें मानने से असमर्थता जताने के बाद देर रात छात्रों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी के वक्त छात्रों ने ‘वीसी गो बैक’ और ‘बीएचयू प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें वज्र वाहन में बैठाकर मेडिकल मुआइना के लिए कबीरचौरा अस्पताल ले गई। यहां मेडिकल परीक्षण के बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया।

उधर, पूरी रात अलग-अलग थानों की फोर्स बीएचयू कैंपस में चक्रमण करती रही। हॉस्टलों पर विशेष निगरानी रखी गई। एहतियातन लंका चौराहे पर एक कंपनी पीएसी और फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम भी मोर्चे पर तैनात रही। इनके अलावा भेलूपुर, दशाश्वमेध, चेतगंज और कोतवाली के क्षेत्राधिकारी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें