05:18 PM, 27-Dec-2019
राजस्थान के अजमेर में दरगाह के खादिमों सहित बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और इस विवादास्पद कानून को वापस लेने की मांग की। इस दौरान उन्होंने हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख दीवान जैनुल आबेदीन अली खान का पुतला भी जलाया, उन्होंने आबेदीन अली खान पर सीएए के मुद्दे पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया।