फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में भारत-पाक मैच का विरोध, पिच खोदने की धमकी  

Sun, 13 Mar 2016 04:10 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • स्टेडियम के इर्द-गिर्द सुरक्षा कड़ी कर दी गई
  • एटीएफआई नाम के इस संगठन ने पाकिस्तानी टीम के मैच खेलने के विरोध में यह धमकी दी
विज्ञापन
india vs pakistan - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के ईडन गार्डन में 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विरोध में एक संगठन ने पिच खोदने की धमकी दी है। इसके बाद स्टेडियम के इर्द-गिर्द सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एंटी-टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया (एटीएफआई) नाम के इस संगठन ने पाकिस्तानी टीम के मैच खेलने के विरोध में यह धमकी दी है।
विज्ञापन


उसने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी एक पत्र भेज कर यहां मैच नहीं कराने की मांग की है। एटीएफआई के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा है कि पाकिस्तानी टीम की मेजबानी अपनी शहादत देने वाले तमाम बहादुर जवानों का अपमान है। 

संगठन ने ममता से इस मैच के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं मुहैया कराने की अपील की है। संगठन की मांग है कि पाकिस्तान जब तक मुंबई, पठानकोट और पांपोर हमलों के आरोपियों को भारत को नहीं सौंप देता, तब तक उसकी मेजबानी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


शांडिल्य ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ईडन गार्डन के अलावा पाकिस्तानी टीम के होटल के सामने भी प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि संगठन किसी भी कीमत पर यह मैच नहीं होने देगा और इसके लिए वह ईडन की पिच खोदने के लिए तैयार है। इसी संगठन ने धर्मशाला में भी पिच खोदने की धमकी दी थी।

सुरक्षा कारणों से बाद में यह मैच कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने इस पाकिस्तानी टीम को यहां अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें