फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए-एनआरसी की रंगोली बनाकर विरोध कर रहे लोग हिरासत में, कुछ घंटों बाद छोड़ा

Sun, 29 Dec 2019 01:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
रंगोली बनाकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध में रविवार को चेन्नई के बसंत नगर में रंगोली बनाकर प्रदर्शन कर रहे सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इन सभी लोगों को उस समय हिरासत में लिया गया था जब ये लोग शहर के बंसत नगर में बिना अनुमति के रंगोली बनाकर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन



पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली और दूसरों को असुविधा पहुंचाया, जिसके चलते इन्हें हिरासत में लिया गया था। लेकिन पुलिस ने इन्हें कुछ घंटे बाद ही छोड़ दिया है। 

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कई हिस्सों में राजनीतिक दलों और नागरिक समाज समूहों द्वारा पिछले कई दिनों से नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। दक्षिण चेन्नई के बंसत नगर इलाके में रविवार को सात लोगों ने मिलकर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इन लोगों ने नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ 'कोलम' (रंगोली) बनाकर विरोध किया। इन्होंने सड़क पर 'नो टू एनआरसी' और 'नो टू एनपीआर' लिखी हुई रंगोली बनाकर अपना विरोध जताया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने उन्हें चेतावनी दी और बाद में उन्हें छोड़ दिया। हिरासत में लिए गए लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की की और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें