फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prophet Remarks Row: नुपुर शर्मा विवाद में विहिप की एंट्री, हनुमान चालीसा का पाठ कर घटना का विरोध जताएगा संगठन

Mon, 13 Jun 2022 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संगठन ने हिंदू समाज से अपील की है कि वे अपने गली-मुहल्ले के सभी मंदिरों में भी शाम आठ बजे से एक घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ कार्यक्रम रखें और हत्या की धमकी देने वालों का विरोध करें...
विज्ञापन
नुपुर शर्मा - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नुपुर शर्मा विवाद में अब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की भी एंट्री हो गई है। विहिप मंगलवार को राजधानी के सौ मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर नुपुर शर्मा को जान से मारे जाने की धमकी देने का विरोध करेगा। संगठन ने हिंदू समाज से अपील की है कि वे अपने गली-मुहल्ले के सभी मंदिरों में भी शाम आठ बजे से एक घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ कार्यक्रम रखें और हत्या की धमकी देने वालों का विरोध करें। पिछले हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा पर पथराव हो जाने के कारण दिल्ली के जहांगीरपुरी में अशांतिपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने अमर उजाला से कहा कि भारत देश संविधान से चलता है और यहां रहने वाले सभी लोग इस संविधान के अनुसार चलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कुछ विशेष प्रकार के लोग इस संविधान से ऊपर होकर चलना चाहते हैं और खुलेआम किसी व्यक्ति को मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल संविधान के विरूद्ध है, बल्कि अमानवीय सोच है, इसलिए उन्होंने पूरे हिंदू समाज के लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करें और इस तरह की सोच का विरोध करें। चूंकि यह कार्यक्रम मंदिर के अंदर पूजा-पाठ तक सीमित रखा गया है, इसलिए इसके लिए प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें