69वें सेना दिवस के मौके पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सेना के जवानों को सख्त लहजे में कड़ी हिदायत दी। जवानों के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शिकायती वीडियो के मसले पर रावत ने कहा कि सेना के कुछ साथी अपनी समस्या को लेकर सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं जिसका असर सीमा पर तैनात बहादुर जवानों पर पड़ता है।
उन्होंने कड़ी हिदायत दी कि जवान इसके लिए आपराधिक भी पाए जा सकते हैं और इसके लिए सजा के भी हकदार हो सकते हैं।
रावत ने कहा कि जवान अपनी शिकायत को सोशल मीडिया के बजाय उचित प्लेटफार्म पर अपनी समस्या को बताएं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सेना के जवान सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।
इससे पहले 69वें सेना दिवस पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने शहीदों को सलाम करते हुए पाक को चेताया है। उन्होंने कहा कि LOC पर शांति रखना हमारी प्राथमिकता है लेकिन अगर सीजफायर का उल्लंघन होता है, तो उन्हें करारा जबाव देने में हिचकिचाएंगे नहीं।
दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में सेना प्रमुख बिपिन रावत ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने बीएसएफ जवान द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए गए सेना में भ्रष्टाचार के मामले पर बोलते हुए कहा कि, 'यदि किसी जवान को कोई शिकायत है, तो वह सीधे मुझे बताएं। सेना में शिकायत करने के लिए प्रॉपर चैनल है, अगर जवान लिए गए एक्शन से सहमत नहीं हैं, तो मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।'
पाकिस्तान को चेताते हुए उन्होंने कहा, 'सीमा पर शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन सीजफायर का उल्लंघन होता है तो भारतीय सेना चुप नहीं बैठेगी।' रावत ने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर तनाव दूर करने के लिए चीन के साथ विश्वास बहाली के कदम उठाए गए हैं।
Proper channels in place fr jawans to put across grievances,if they arent satisfied with action taken,they cn contact me directly-Army Chief pic.twitter.com/jDbSAWdJwC
— ANI (@ANI_news) January 15, 2017
Kuch saathi apni samasya ko rakhne k liye social media ka sahara le rhe hai.Iska asar bahadur Jawano pe padta hai jo seema par hai-ArmyChief pic.twitter.com/6auAuFVQNp
— ANI (@ANI_news) January 15, 2017