फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा: केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में खेला 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का पहला दांव, कितना होगा कारगर?

Tue, 29 Jun 2021 09:48 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो राज्य के सभी वर्गों के लिए 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो राज्य के सभी वर्गों के लिए 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने सभी पुराने बिल माफ करने का भी वादा किया है।

विज्ञापन


पंजाब की राजनीति में सस्ती बिजली बड़ा मुद्दा है। खेती के कामकाज के लिए किसानों को बिजली पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन लगातार बिजली न मिल पाने के कारण उन्हें महंगा डीजल खरीदना पड़ता है। जो उनकी किसानी की लागत बढ़ाता है। यही कारण है कि विश्लेषक मान रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल का 24 घंटे बिजली देने का वादा पंजाब चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकता है। किसान इसके कारण आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की वर्तमान लाभकारी योजनाएं पहले की तरह चालू रहेंगी और उनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। 300 यूनिट से ऊपर लोग जितना उपभोग करेंगे, उन्हें केवल उतने का ही बिल चुकाना होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह उनकी गारंटी है, यह ऐसा वादा नहीं है जिसे बाद में बदल दिया जाए।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाबियों की आर्थिक खुशहाली का मंत्र देते 'आप' की ओर से पहली 'गारंटी' का एलान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली प्राप्त कर रहे एससी, बीसी, स्वत्रंता सेनानी आदि वर्ग अब 300 यूनिट प्रति महीना मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही बिजली बिल न भरने के कारण काटे गए कनेक्शन को फिर से जोड़ दिया जाएगा।

मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को 24 घंटे बिजली देने के लिए सप्लाई व्यवस्था ठीक की जाएगी, जिसके लिए 3 साल तक का समय लग सकता है। इससे पंजाब के 80 प्रतिशत लोगों को बिजली के भारी बिलों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने पंजाब के सत्ताधारियों और बिजली कंपनियां के बीच मिलीभगत होने का आरोप लगाते कहा कि बिजली पैदा करने वाला सूबा होने के बावजूद पंजाब वासियों को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है।

कांग्रेस ने कहा- बंद करें झूठ की दावत देना
कांग्रेस नेता रितु चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल झूठ की दावत देते हैं। दिल्ली में उन्होंने लोगों को पानी देने का वायदा किया था। आज की सच्चाई यही है कि दिल्ली के 30 फीसदी इलाकों के लोग टैंकरों का पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं केजरीवाल ने दिल्ली को 500 स्कूल और 20 डिग्री कॉलेज बनाने का वादा किया था।

सच्चाई यह है कि आज तक एक भी स्कूल-कॉलेज नहीं खोले गए। उलटे जिन कॉलेजों को चलाया जा रहा है, उनके शिक्षकों को वेतन देने में भी दिल्ली सरकार असफल रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में विश्वसनीयता खत्म हो गई है और उन्हें पंजाब में कोई सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें