फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे प्रोफेसर वरवरा राव

Tue, 14 Jul 2020 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
वरवरा राव (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

यलगार परिषद मामले में जेल में बंद कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर वरवरा राव ने जमानत के लिए सोमवार को  बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 80 वर्षीय राव ने कोर्ट को बताया कि उनकी तबीयत खराब हो रही है और उन्हें कोरोना संक्रमण का भी खतरा है। इसके अलावा राव ने कोर्ट से जेल प्रशासन को उनका मेडिकल रिकॉर्ड भी पेश करने का निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन


राव ने अपने वकील आर सत्यनारायण अय्यर के जरिये दो याचिकाएं दाखिल की। पहली में 26 जून को विशेष एनआईए अदालत द्वारा उनकी जमानत को खारिज किए जाने को चुनौती दी गई और दूसरे में तलोजा जेल से मेडिकल रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश देने की मांग की। राव पिछले दो साल से जेल में बंद हैं।

राव ने इसके अलावा कोर्ट से जेल प्रशासन को उनका मेडिकल चेकअप कराने का निर्देश देने की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने जेजे हास्पिटल द्वारा दी गई सलाह को नहीं माना है। दोनों ही याचिकाओं पर इस हफ्ते तत्काल सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें