फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai News: मलाड रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 12:50 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai News: मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
प्रोफेसर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई एनएम कॉलेज के प्रोफेसर की हत्या का बोरीवली जीआरपी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को कुरार इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसने प्रोफेसर से मामूली बहस के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया था। 
विज्ञापन

 

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था आरोपी
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए बोरीवली जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ता एम. खुपरकर ने बताया कि शनिवार शाम 5:40 बजे, चर्चगेट-बोरीवली स्लो लोकल के जनरल कोच में  प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह और आरोपी के बीच ट्रेन से उतरने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने प्रोफेसर के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: UP: 'विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा यूपी', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 2027 में फिर से बनाएंगे सरकार
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय हुई प्रोफेसर की मौत

पुलिस ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल आलोक कुमार सिंह खून से लथपथ हालत में प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हैदराबाद में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, हादसे में पांच ने गंवाई जान

पेशे से मजदूर है आरोपी
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पॉलिशिंग का काम करता है और पेशे से मजदूर है और घटना को अंजाम देने के बाद भागने के फिराक में था। लेकिन स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगी की कार्रवाई में जुटी है। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें