फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर ने छात्रा को शॉर्टस पहन कर आने से रोका, चरित्र पर भी उठाए सवाल

Fri, 08 Apr 2016 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल में थर्ड ईयर की एक छात्रा के शॉर्ट्स पहन कर क्लास में आने पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट के कपड़ों पर क्लास में मौजूद प्रोफेसर ने गलत कमेंट कर दिया। इतना ही नहीं इसका विरोध करने के लिए अगले दिन सभी लड़कियों ने शॉर्ट्स पहन कर स्कूल आने का फैसला किया। दरअसल ये मामला बीते 4 अप्रैल का है।
विज्ञापन


छात्रा जब क्लास में शॉर्ट्स पहन कर पहुंची तो प्रोफेसर ने कहा कि कपड़े सही से पहन कर आया करो। इस मामले में स्कूल की अन्य छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर ने न सिर्फ उनकी दोस्त के कपड़े पर कमेंट किया बल्कि उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए, जिसके बाद सभी छात्र एकजुट हो गए।

छात्रा का कहना है कि जब प्रोफेसर ने उस से यह बात कही तो वह खुद को असहज महसूस किया। उसने जब इस संबंध में प्रोफेसर से आगे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फिर कई गलत कमेंट किए। स्कूल के अन्य छात्रों का कहना है कि किसी प्रोफेसर को यह हक नहीं है कि वो अपनी सोच के अनुसार स्टूडेंट्स को कपड़े पहनने के लिए कहें।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने इस मामले में  वाइस चांसलर से हस्तक्षेप करने और जांच की मांग की है। इस मामले को स्कूल के छात्रों ने सोशल मीडिया तक पहुंचा दिया है। वहीं आरोपी प्रोफेसर का कहना है कि वो किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें