निवास प्रमाण पत्र
- * बैंक पासबुक/ किसान पासबुक/ पोस्ट ऑफिस पासबुक
- * राशन कार्ड
- * भारतीय पासपोर्ट
- * इनकम टैक्स के कागज
- * नवीनतम किरायानामा
- * आवेदनकर्ता या उसके नजदीकी रिश्तेदार ( माता-पिता) के नाम का नवीनतम पानी/ टेलीफोन/ बिजली/ गैस कनेक्शन का बिल।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
- * सर्वप्रथम राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nvsp.in/)पर जाएं।
- * पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन वाले ऑप्शन पर जाएं, आपके सामने फॉर्म नंबर 6 खुलेगा, इसे आपको भरकर जमा करना होगा। इस फॉर्म को भरने के लिए आप अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकते हैं।
- * फॉर्म जमा होने की प्रक्रिया के बाद यह चुनाव पंजीकरण अधिकारी के सूचना बोर्ड पर चला जाएगा।
- * इस संबंध में आपको एक ई-मेल प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आपको एक लिंक दिया जाएगा।
- * जिसमें दिए गए लिंक से आप अपना वोटर आईडी आवेदन के स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया के बाद बूथ स्तर के अधिकारी निवास प्रमाण के सत्यापन के संबंध में आपके निवास स्थान पर आ सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।