फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक: राज्यसभा में सुर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि सम्मान में एक घंटे स्थगित रही कार्यवाही

Tue, 08 Feb 2022 03:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर की उल्लेखनीय भूमिका को याद करते हुए नायडू ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया और देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
राज्यसभा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में सोमवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके सम्मान में एक घंटे के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सुबह 10 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने लता मंगेशकर के निधन का जिक्र किया।

विज्ञापन


सदन के सदस्यों ने कुछ क्षणों का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर की उल्लेखनीय भूमिका को याद करते हुए नायडू ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया और देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले सात दशकों में लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं सहित कुछ विदेशी भाषाओं में भी 25 हजार से अधिक गाने गाए और देश व दुनिया को अपनी मधुर आवाज से मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर 1999 से 2005 तक राज्यसभा की मनोनीत सदस्य रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें