सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें गुजरात विधानसभा के मेन हाल में स्थित स्पीकर की कुर्सी पर एक युवक बैठा है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विधानसभा सचिव डीएम पटेल ने कहा कि स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में जांच का आदेश दे दिया है। पटेल ने कहा कि स्पीकर के अलावा इस कुर्सी पर कोई और नहीं बैठ सकता है। इसके साथ ही यह सुरक्षा में चूक का भी मसला है क्योंकि मेन हॉल में केवल अधिकृत लोगों और विधायकों को प्रवेश की अनुमति होती है।
पटेल ने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने जांच करनी शुरू कर दी है कि आखिर वह हॉल में आया कैसे और फोटो कैसे खींच लिया। पूछताछ के बाद हम जांच पुलिस को सौंप देंगे।
पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट से उस युवक की बस इतनी पहचान हो सकी कि उसका नाम राहुल है।