खालिस्तानी समर्थक नेता गोपाल सिंह चावला
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के चहेते गोपाल सिंह चावला ने रविवार को पाकिस्तान के रक्षा दिवस के मौके पर ऐतिहासिक शहर ननकाना साहिब में भारत के खिलाफ जहर उगला।
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में चावला डिप्टी कमिश्नर और ननकाना साहिब के जिला पुलिस अधिकारी राजा मंसूर अहमद और इस्माइल-उर-रहमान खार के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।
चावला पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। चावला ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर भी टिप्पणी की। साथ ही उसने कहा कि पाकिस्तान भूटान, मालदीव या बांग्लादेश नहीं है।
करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर पाकिस्तान सरकार ने खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला को करतारपुर समिति और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से भारत के दबाव के बाद हटा दिया था।