फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने लगाया विवादित पोस्टर, प्रियंका को बताया दुर्गा और इंदिरा का अवतार

Mon, 11 Jul 2016 05:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने एक और विवादित बैनर लगाकर सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है। अभी तक प्रियंका को यूपी में प्रचार की कमान सौंपे जाने तक की ही चर्चा थी लेकिन अब कांग्रेसियों ने प्रियंका को दुर्गा और इंदिरा गांधी का अवतार बता दिया है। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका में उनकी दादी की झलक दिखती है और चेहरे पर वही तेज भी है।
विज्ञापन


अगर प्रियंका सक्रिय राजनीति में आती हैं तो कई बड़बोले प्रतिद्वंद्वियों की बोलती बंद हो जाएगी। इस बार भी बैनर लगाकर विवाद पैदा करने वाले कांग्रेस नेता हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे हैं। सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर लगाए गए बैनर पर प्रियंका की तुलना इंदिरा से करते हुए लिखा गया है, ‘इंदिरा इज बैक’।

इसके साथ लिखा है, ‘वो इंदिरा, वो दुर्गा का फिर नया आगाज है, ये हिंद की है शेरनी, हिंदुस्तान की आवाज है’। बैनर लगने के बाद राजनीति और गरमा गई है।
विज्ञापन

धमाकेदार इंट्री की तैयारी

प्रियंका गांधी - फोटो : फाइल फोटो
बैनर से संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका की धमाकेदार इंट्री की तैयारी में है। हालांकि पार्टी की ओर से किसी ने भी अब तक आधिकारिक रूप से प्रियंका को प्रचार की कमान सौंपे जाने की पुष्टि नहीं की है लेकिन अंदरखाने से खबर यही है कि जल्द ही प्रियंका को प्रचार की कमान मिल जाएगी और वह यूपी की 200 चुनिंदा सीटों पर पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। 

उधर, बैनर के मसले पर भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य का कहना है कि कांग्रेस में हमेशा चाटुकारिता की राजनीति होती रही है। जो बड़े नेताओं ने किया, वही छोटे नेता कर रहे हैं। बैनर में देवी-देवताओं का जिक्र करने की क्या जरूरत थी। बैनर लगाने वाले हसीब का कहना है कि देवी-देवताओं की आड़ में राजनीति करना भाजपा की फितरत रही है।

पहले भाजपा बताए कि प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या को श्रीकृष्ण बनाकर किसने बैनर लगाया, किसने केशव चालीसा लिखी। वैसे भी भारतीय नारी को देवी माना गया है, सो इसमें कुछ भी गलत नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें