फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'प्रियंका गांधी की टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट की गरिमा का अपमान', भाजपा बोली- अदालत स्वत: संज्ञान ले

Wed, 06 Aug 2025 07:52 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को फटकारे जाने के बाद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया पर बीजेपी ने तीखी आपत्ति जताई है। बीजेपी ने इसे कोर्ट की गरिमा का अपमान बताया और स्वतः संज्ञान लेने की मांग की। अमित मालवीय और निष्कांत दुबे ने कहा कि कानून सब पर समान होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने प्रियंका के बयान को सुप्रीम कोर्ट की गरिमा पर सीधा हमला बताया है और शीर्ष अदालत से इस पर स्वत: संज्ञान लेने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि भाजपा सांसद के बयान पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था, तो गांधी परिवार पर भी वही कानून लागू होना चाहिए।
विज्ञापन


हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि यदि आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे। इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने बयान दिया कि यह तय करना न्यायाधीशों का काम नहीं है कि कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं। प्रियंका के इसी बयान पर भाजपा ने तीखी आपत्ति जताई है।

भाजपा ने बताया न्यायपालिका का अपमान
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि गांधी परिवार का यह रवैया न्यायपालिका का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि अगर न्यायालय यह तय नहीं करेगा कि कौन राष्ट्रभक्त है और कौन नहीं, तो कौन करेगा? उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट की वैधता और अधिकार को चुनौती देने वाली बात बताया और कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीसीएस के भवनों की सुरक्षा करेगी सीआईएसएफ, सरकार ने 700 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को दी मंजूरी

निष्कांत दुबे केस का हवाला देकर स्वत: संज्ञान की मांग
भाजपा ने यह भी याद दिलाया कि जब सांसद निष्कांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट को अराजकता की ओर ले जाने वाला बताया था, तब कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। ऐसे में पार्टी का कहना है कि प्रियंका गांधी के बयान पर भी वही मापदंड लागू होना चाहिए। निष्कांत दुबे ने भी संसद परिसर में पीटीआई से बात करते हुए कहा कि अगर प्रियंका के बयान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का न्यायपालिका से विश्वास उठ जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मणिपुर में शांति की दिशा में बड़ा कदम, थाडौ और मैतेई संगठनों के बीच हुई अहम और ऐतिहासिक बैठक

भाजपा ने बताया अहंकारी व्यवहार
एक ओर जहां प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल के समर्थन में खड़ी हैं और अदालत की टिप्पणियों पर सवाल उठा रही हैं, वहीं भाजपा इसे गांधी परिवार का ‘अहंकारी व्यवहार’ बता रही है। भाजपा का तर्क है कि गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है और ऐसी सोच लोकतंत्र व संविधान की भावना के खिलाफ है। पार्टी ने जोर देकर कहा कि कानून सब पर समान रूप से लागू होना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें